मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को राजधानी भोपाल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और उसके बाद नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री का दिन कई अहम बैठकों और बड़े आयोजनों से भरा रहेगा।
छात्रों को मिलेगी लैपटॉप की सौगात मुख्यमंत्री की दिनचर्या सुबह 10:10 बजे ‘समत्व’ में एडीजी इंटेलिजेंस और जनसंपर्क आयुक्त के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग से शुरू होगी। इसके बाद वे सुबह 10:35 बजे कार द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:40 से 11:50 बजे तक ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप क्रय करने हेतु राशि का वितरण किया जाएगा।
मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक छात्रों को सौगात देने के बाद, मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे कार से मंत्रालय (वल्लभ भवन) पहुंचेंगे। मंत्रालय में दोपहर 12:00 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग होगी और इसके तुरंत बाद दोपहर 12:15 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू होगी।
दोपहर में दिल्ली के लिए रवानगी कैबिनेट बैठक के समापन के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे मंत्रालय से स्टेट हैंगर (भोपाल) के लिए कार से रवाना होंगे। वे दोपहर 1:40 बजे स्टेट हैंगर से वायुयान द्वारा नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 2:50 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। नई दिल्ली में उनके कुछ स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जबकि आगे के कार्यक्रमों की जानकारी प्रशासन द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।












