Thursday, July 16, 2026
Authentic News
  • Home
  • Madhya Pradesh News
  • Chhattisgarh News
  • राजनीति
    संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते राहुल गांधी और दूसरी तरफ मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सख्त लहजे में जवाब देते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कोलाज तस्वीर।

    महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर देशव्यापी उबाल; राहुल गांधी ने दागे तीखे सवाल, सीएम देवेंद्र फडणवीस का पलटवार—”भ्रष्टाचारियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे”

    इंदौर के रीगल चौराहे पर हजारों साइकिल सवार युवाओं और छात्रों के हुजूम के बीच साइकिल चलाते हुए हुंकार भरते मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी।

    इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस का ‘युवा स्वाभिमान साइक्लोथॉन’; जीतू पटवारी बोले—”मोदी सरकार ने युवाओं के सपनों पर ताले लगाए, हम उन्हें तोड़ने निकले हैं”

    एक तरफ हाथ में भगवा ध्वज थामे संघ स्वयंसेवक और दूसरी तरफ हाथ जोड़े खड़े पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रतीकात्मक कोलाज तस्वीर।

    दिग्विजय सिंह की ‘धर्म रक्षा यात्रा’ में शामिल होने के लिए संघ के स्वयंसेवक ने रखी अनोखी शर्त; लिखा पत्र—”भगवा ध्वज त्यागकर आने को तैयार, बस एक निवेदन स्वीकार लें”

    CJP संस्थापक अभिजीत दिप्के का विवादास्पद बयान जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान

    दलित विरोधी बयान से भड़के लोग: CJP संस्थापक को विरोध का सामना

    मुख्यमंत्री मोहन यादव बैतूल में पोलियो अभियान का उद्घाटन करते हुए और योग करते हुए

    CM मोहन यादव ने बैतूल में पोलियो अभियान की शुरुआत की, योग भी किया

    MP हाई कोर्ट का SC-ST एक्ट मामले में महत्वपूर्ण फैसला - न्यायालय की इमारत

    MP हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: SC-ST एक्ट में मुकरने पर रकम वापस करनी होगी

    नीमच में विशाल सोलर पैनलों की कतारों के बीच अधिकारियों के साथ एरियल सर्वे और जल गंगा संवर्धन के तहत अमृत सरोवर का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

    28 जून को CM डॉ. मोहन यादव बैतूल में ‘मन की बात’ सुनेंगे, पूरे दिन का व्यस्त कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भैंसदेही में PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भैंसदेही में सुना PM मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

    भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रणनीति बनाते वरिष्ठ नेता।

    MP Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अलर्ट; विधायक दल की बैठक में ‘बाड़ेबंदी’ और क्रॉस वोटिंग पर मन्थन

  • CRIME
  • Weather
  • Jobs
  • Opinion
No Result
View All Result
Authentic News
No Result
View All Result
Home Madhya Pradesh News

पत्नी ने गला घोंटा, प्रेमी ने कटर से काटा:सड़क किनारे फेंकी पति की लाश, फिर ढाबे पर उड़ाई दावत; CCTV कैमरे से पकड़ में आए

Authentic News by Authentic News
February 26, 2026
in Madhya Pradesh News
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on WhatsappShare on Face book

दतिया में सरकारी हॉस्टल की अधीक्षिका ने 9 साल पहले अपने से 6 साल छोटे व्यक्ति से लव मैरिज की। अब प्रेमी के साथ मिलकर उसी की हत्या कर दी। महिला ने कार में बैठे-बैठे पति का गला दबाया, प्रेमी ने कटर मशीन से गला काटा। हत्या करने के बाद दोनों हाईवे के एक ढाबे पर रुके। खाना खाया। करीब 45 मिनट के इसी समय ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दैनिक भास्कर ने जानने की कोशिश की कि अधीक्षिका ने अपने ही पति की हत्या आखिर क्यों की? पुलिस ने आरोपियों को कैसे पकड़ा? सड़क किनारे मिली लाश, गला कटा था
19 फरवरी को दतिया के चिरुला थाना इलाके के फुलरा गांव में सुबह रोज की ही तरह हुई थी। गांववाले खेतों में काम करने और दूध देने ‎जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने ‎ग्वालियर-झांसी हाईवे से गांव की‎ ओर आने वाली सड़क के किनारे करीब 40 साल‎ के व्यक्ति की लाश देखी। लाश ‎उल्टी पड़ी हुई थी। मृतक के शरीर पर हरी जैकेट थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त के ‎प्रयास शुरू किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। मृतक का गला बुरी तरह से कटा हुआ था। इससे साफ था कि उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। हालांकि, आशंका गला घोंटकर हत्या किए जाने की भी थी। पहचान के लिए लाश की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। शाम होते-होते मृतक की शिनाख्त 39 वर्षीय कल्याण राणा के रूप में हुई, जो ग्वालियर का रहने वाला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई। ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में दिखी पत्नी
पुलिस ने आसपास के ढाबों, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। हाईवे पर श्रीजी ढाबे के CCTV फुटेज में दिखा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखे वारदात के समय के आसपास कल्याण राजा की पत्नी हेमलता (46) वहां मौजूद थी। उसके साथ अमित सूरी नाम का शख्स था। पुलिस के शक की सुई हेमलता पर टिक गई। उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गई। हेमलता ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलकर कल्याण की हत्या की है। वारदात के कुछ ही देर बाद वह अमित के साथ ढाबे पर गई थी, वहां खाना खाया। इस दौरान दोनों करीब 45 मिनट तक ढाबे पर रहे। पहले पति के बाद कल्याण से की थी शादी
पुलिस पूछताछ में हेमलता ने बताया कि कल्याण उसका दूसरा पति था। पहले पति की 2011 में मौत हो चुकी थी। पहली शादी से उसे दो बेटियां हैं। पति टीचर थे, उनके गुजर जाने के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली। फिलहाल वह सरकारी हॉस्टल में अधीक्षिका है। ग्वालियर में रहने के दौरान उसकी मुलाकात कल्याण से हुई। नजदीकियां बढ़ीं तो 2015 में उसने और कल्याण ने लव मैरिज कर ली। कल्याण उससे 6 साल छोटा था। शराब का आदी था कल्याण, मारपीट करता था हेमलता ने कहा- बेटियों को पिता का प्यार और मुझे सहारा मिलेगा, यही सोचकर कल्याण से शादी की, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कल्याण शराब का आदी था। शादी के बाद वह और नशा करने लगा। नशे में घर आता, विवाद कर मारपीट करता था। मुझे जो सैलरी मिलती, वह जबरन ले लेता और उससे शराब पी लेता था। मैं कल्याण की हरकतों से परेशान थी। मुरार इलाके में किराए से रहती थी। उसी मकान में ट्रैवल्स एजेंट अमित सूरी भी रहता था। अमित का व्यवहार अच्छा था। उसी से दुख-सुख बांट लिया करती थी। कब हम अच्छे दोस्त और फिर प्रेमी बन गए, पता ही नहीं चला। कथा सुनने का बहाना कर घर से बाहर ले गए
हेमलता ने बताया कि 18 फरवरी की रात कल्याण ने शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर मारपीट की। मैं बहुत परेशान थी। अमित के पास गई और उससे 1000 रुपए उधार लेकर कल्याण को दिए। कल्याण शराब पीने चला गया, उसी वक्त मैंने और अमित ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। योजना बनी कि उसे डबरा में चल रही कथा सुनाने के बहाने अमित की कार से बाहर लेकर चलते हैं। कल्याण शराब पीकर लौटा तो उसे जैसे-तैसे चलने के लिए तैयार कर लिया। अमित ने कटर मशीन भी गाड़ी में रख ली। ड्राइवर सीट पर अमित, उसके साइड वाली पर कल्याण, पीछे हेमलता और उसकी सहेली बैठे। रास्ते में सहेली को उतार दिया। कार आगे बढ़ी तो साजिश के तहत हेमलता ने कल्याण को उकसा दिया। वह विवाद करने लगा। चलती कार में हेमलता ने घोंटा गला, लाश सड़क किनारे फेंकी
कार के अंदर झगड़ा बढ़ा तो गुस्से से भरी हेमलता ने कल्याण का गला पीछे से पकड़ लिया। उसे जोर से दबाने लगी। नशे में धुत कल्याण निढाल हो गया। जब शक हुआ कि अभी जान बाकी है, तो अमित ने कार दतिया की ओर मोड़ दी। फिर सुनसान फुलरा रोड पर रोक दी। यहां अमित ने कटर मशीन निकालकर कल्याण का गला रेत दिया। कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो चुका था। शव को सड़क किनारे फेंका और दोनों वहां से वापस रवाना हो गए। झांसी में फेंकना था शव, होर्डिंग की गलतफहमी से दतिया में फेंका कल्याण राणा का शव यूं तो उत्तर प्रदेश में फेंकने की प्लानिंग थी। लेकिन हाईवे पर लगे होर्डिंग की वजह से हेमलता और अमित को गलतफहमी हो गई। दरअसल, सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दतिया से होकर झांसी गए थे। उनके स्वागत में पूरे हाईवे पर होर्डिंग और बैनर लगे थे। यही होर्डिंग-बैनर देखकर हेमलता और अमित को लगा कि वे उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंच गए हैं। यहां सुनसान इलाका देखा। शव को बाहर निकालकर फेंका और आगे बढ़ गए। मौत हुई या नहीं, इसी शंका में गला काटा
पुलिस ने बताया- जांच में यह बात निकलकर आई कि कार से सभी लोग शाम 6.30 बजे ग्वालियर से निकले थे। रात साढ़े 9 बजे दतिया में गोराघाट थाना अंतर्गत हाईवे पर हेमलता ने अपनी सहेली को एक ढाबे पर उतारा। यहां से कार आगे बढ़ी। रास्ते में गला घोटकर कल्याण की हत्या की गई। मौत हुई या नहीं, इस शंका के चलते कटर मशीन से गला काटा गया। इसके बाद फुलरा रोड पर लाश फेंककर रात करीब 10.20 बजे हेमलता और कल्याण हाईवे स्थित श्रीजी ढाबा पहुंचे। यहां खाना खाकर घर वापस लौट आए। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल कार और कटर मशीन जब्त कर ली गई है। ढाबे वाले ने कहा- दोनों डरे हुए दिख रहे थे हत्या करने के बाद दोनों हाईवे किनारे स्थित श्रीजी ढाबा पहुंचे। यहां करीब 45 मिनट तक रुके रहे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि इसी ढाबे का सीसीटीवी फुटेज उनकी गिरफ्तारी का कारण बन जाएगा। दैनिक भास्कर की टीम श्रीजी ढाबे पर पहुंची। यहां संचालक और कर्मचारियों से बात की। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन एक महिला और पुरुष आए थे। वे डरे हुए दिख रहे थे। उन्होंने पहले पानी मांगा, फिर खाना ऑर्डर किया। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दतिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रेता गला दतिया जिले के चिरुला थाना क्षेत्र में 19 फरवरी को मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक कल्याण सिंह (39 वर्ष) की हत्या उसकी पत्नी हेमलता ने अपने प्रेमी दोस्त अमित सूरी के साथ मिलकर की थी। पढ़ें पूरी खबर…

Related posts

भोपाल में छानबीन समिति की आधिकारिक रिपोर्ट की कॉपी हाथ में लिए मुस्कुराते हुए समर्थकों की बधाई स्वीकार करतीं राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी।

छानबीन समिति का बड़ा फैसला; राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का जाति प्रमाण पत्र पाया गया सही, विपक्ष के फर्जीवाड़े के सारे आरोप खारिज

July 16, 2026
इंदौर में निर्माणाधीन 200 करोड़ के विवादित आवासीय प्रोजेक्ट की साइट पर खड़ी जेसीबी मशीनों और फाइलों की जांच करते प्रशासनिक अधिकारियों का कोलाज दृश्य।

भाजपा नेता नीलेश चौधरी का 200 करोड़ का प्रोजेक्ट विवादों के घेरे में; रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट की जमीन और पर्यावरण नियमों पर उठे गंभीर सवाल, विपक्ष हमलावर

July 16, 2026
Previous Post

इंदौर में किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन…एक बेहोश:सम्मान में मिले मेडल-शील्ड गले में टांगे; बोले-जमीन गई तो भूखे मरेगा परिवार, रिंग रोड प्रोजेक्ट का विरोध

Next Post

भोपाल के वल्लभ भवन-सतपुड़ा एवं विंध्याचल में हाजिरी पर सख्ती:CM के निर्देश पर शुरू हुई मॉनिटरिंग, जीएडी के अधिकारियों ने चेक किए उपस्थिति रजिस्टर

Next Post

भोपाल के वल्लभ भवन-सतपुड़ा एवं विंध्याचल में हाजिरी पर सख्ती:CM के निर्देश पर शुरू हुई मॉनिटरिंग, जीएडी के अधिकारियों ने चेक किए उपस्थिति रजिस्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Chhattisgarh News
  • CRIME
  • Culture
  • Entertainment
  • International News
  • Jobs
  • Lifestyle
  • Madhya Pradesh News
  • National
  • News
  • Politics
  • Sports
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather

About Us

AuthenticNews एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो पूरे भारत से सत्य, तेज़ और प्रमाणित खबरें आप तक पहुँचाता है। राजनीति से मनोरंजन तक, हमारे साथ जुड़ें और सच्ची खबरों से जुड़ें।

Browse by Category

  • Business
  • Chhattisgarh News
  • CRIME
  • Culture
  • Entertainment
  • International News
  • Jobs
  • Lifestyle
  • Madhya Pradesh News
  • National
  • News
  • Politics
  • Sports
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather

2025 © authenticnews.com. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Madhya Pradesh
  • Chhattisgarh
  • Politics
  • CRIME
  • Weather
  • Jobs
  • Opinion

2025 © authenticnews.com. All Rights Reserved.