भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का आज यानी 20 मई, 2026 को बेहद व्यस्त शिड्यूल है। मुख्यमंत्री आज भोपाल के मंत्रालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वे जम्बूरी मैदान में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के राज्यस्तरीय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम को मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर जाएंगे और रात्रि में वापस भोपाल लौटेंगे।
| समय | कार्यक्रम / व्यस्तता | स्थान / माध्यम |
| 10.15 प्रातः | ब्रीफिंग – एडीजी इंटेलिजेंस/ आयुक्त जनसंपर्क | समत्व |
| 10.30 – 10.40 प्रातः | मंत्रालय आगमन | कार से |
| 10.45 प्रातः | ब्रीफिंग – कैबिनेट | मंत्रालय |
| 11.00 – 12.15 दोपहर | कैबिनेट बैठक | मंत्रालय |
| 12.30 दोपहर | मुलाकात | मंत्रालय |
| 01.45 – 02.00 दोपहर | जम्बूरी मैदान आगमन | कार से |
| दोपहर (विशेष) | ग्राम रोजगार सहायकों का महापर्व एवं राज्यस्तरीय महासम्मेलन | जम्बूरी मैदान, भोपाल |
| 02.55 – 03.15 दोपहर | निवास आगमन | कार से |
| 03.40 – 03.55 सायं | स्टेट हैंगर भोपाल आगमन | कार से |
| 04.00 – 05.00 सायं | भोपाल से एयरपोर्ट लखनऊ (उत्तर प्रदेश) आगमन | वायुयान से |
| सायं/रात्रि | स्थानीय कार्यक्रम | लखनऊ (उत्तर प्रदेश) |
| 08.00 रात्रि | एयरपोर्ट लखनऊ आगमन | कार से |
| 08.10 – 09.10 रात्रि | एयरपोर्ट लखनऊ से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन | वायुयान से |
| 09.25 रात्रि | निवास आगमन | कार से |


















