माननीय मुख्यमंत्री आज रविवार को कानपुर (उत्तर प्रदेश) और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम कृषि, सामाजिक और स्थानीय कार्यक्रमों से जुड़ा रहेगा।
मुख्यमंत्री दोपहर 01:00 बजे स्टेट हैंगर, भोपाल से एयरपोर्ट कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 02:40 बजे चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय (CSA), कानपुर पहुंचेंगे।
इसके बाद अपराह्न 03:00 बजे मुख्यमंत्री श्री गंगा वैली में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। वहीं शाम 04:10 बजे वे मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कानपुर में कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 06:10 बजे कानपुर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वे वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संबंधित विभागों द्वारा सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

















