मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दतिया जिले में आगामी उपचुनाव के सिलसिले में तूफानी चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दतिया में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उदगुवां और ग्राम उपरायं (सीतापुर) में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे दतिया के प्रबुद्धजनों, प्रमुख व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैक-टू-बैक महत्वपूर्ण बैठकें कर चुनावी रणनीति को धार देंगे।
भोपाल से ग्वालियर होकर दतिया पहुंचने वाले मुख्यमंत्री का आज का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नीचे दिया गया है:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
- प्रातः 10:50 बजे: मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर आगमन।
- प्रातः 11:00 बजे: विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह जी की जयंती पर आयोजित गरिमामय पुष्पांजलि कार्यक्रम में सहभागिता।
- दोपहर 12:25 बजे: राजधानी भोपाल से ग्वालियर के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 01:20 बजे: ग्वालियर आगमन के पश्चात सीधे दतिया जिले के उदगुवां के लिए रवाना।
- दोपहर 02:00 बजे (उदगुवां, दतिया): दतिया के उदगुवां में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधन।
- दोपहर 03:30 बजे: दतिया से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से खरगोन में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता।
- सायं 04:15 बजे (ग्राम उपरायं): दतिया के ग्राम उपरायं (सीतापुर) में दूसरी बड़ी जनसभा को संबोधन।
- सायं 05:45 बजे (दतिया नगर): दतिया चुनाव कार्यालय (होटल रतन रॉयल) में प्रबुद्धजन बैठक तथा दतिया नगर व ग्रामीण के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद व भेंट।
- सायं 07:30 बजे: होटल एमपीटी मोटेल (MPT Motel) में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सहभागिता एवं दतिया के व्यापारी वर्ग से सीधा संवाद।
- रात्रि 10:40 बजे: दतिया व ग्वालियर होकर पुनः राजधानी भोपाल आगमन।
उपचुनाव फतह करने दतिया में भाजपा ने झोंकी ताकत
दतिया जिले में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री के इस विस्तृत दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जनसभाओं और सम्मेलनों में बड़ी संख्या में आम जनता, किसानों और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।












