Sunday, October 18, 2026
Authentic News
  • Home
  • Madhya Pradesh News
  • Chhattisgarh News
  • राजनीति
    भोपाल पुलिस द्वारा युवक कांग्रेस नेता प्रिंस सिंह भदौरिया के आवास पर सुरक्षा घेरा और नजरबंदी की प्रतीकात्मक तस्वीर।

    अमित शाह के भोपाल दौरे पर पुलिस का बड़ा एक्शन: युवक कांग्रेस नेता प्रिंस सिंह भदौरिया नजरबंद, तड़के 4 बजे घर पहुंची रातीबड़ पुलिस

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का कोलाज।

    बंगाल में सियासी भूचाल: अधीर रंजन का ममता को कांग्रेस में लौटने का न्योता; बोले- अपना नेता मान लेंगे, TMC ने रखी शर्त

    चुनाव आयोग और 'वोट चोरी' के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आक्रामक तेवर दिखाते लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

    पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है— राहुल गांधी; एक वोट मिटाना भी ‘वोट चोरी’, CEC ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला

    मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के भोपाल कार्यालय और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) व डिजिटल चुनावी ऐप का दृश्य।

    एमपी ने EVM किराए पर देकर कमाए ₹11 करोड़: पंचायत व निकाय उपचुनाव में हुआ सफल ट्रायल; अगले साल इसी हाईटेक मॉडल पर चुनाव

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भोपाल में प्रस्तावित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन की तैयारियों की फाइल तस्वीर।

    गृह मंत्री अमित शाह आज रात पहुंचेंगे भोपाल: 3 अक्टूबर को ‘राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन’ में 35 हजार पशुपालक होंगे शामिल, बड़ी सौगातें

    दिल्ली में INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता।

    2 से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’, INDIA ब्लॉक की बैठक में खड़गे का बड़ा ऐलान

    भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के पोर्टल पर नया मतदाता पंजीकरण फॉर्म-6 और मतदाता पहचान पत्र की प्रतीकात्मक तस्वीर।

    फॉर्म-6 से हटा अतिरिक्त घोषणा पत्र; अब 2003 में माता-पिता के वोटर होने का ब्योरा देना जरूरी नहीं, जानें किसे मिलेगा फायदा

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल और मिर्जापुर में उनके स्थानांतरण के दौरान जनता द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों से विदाई की फाइल तस्वीर।

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासत में कदम: क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव? वीडियो जारी कर निर्दलीय उतरने का ऐलान, 80 सालों का मांगा हिसाब

    एक ओर जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दूसरी ओर भोपाल दौरे की तैयारी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोलाज।

    15 दिन में राहुल गांधी का दूसरा एमपी दौरा, शाह का भोपाल में शक्ति प्रदर्शन: क्या मध्य प्रदेश बन रहा है देश की भावी राजनीति का नया एपिसेंटर?

  • CRIME
  • Weather
  • Jobs
  • Opinion
No Result
View All Result
Authentic News
No Result
View All Result
Home Madhya Pradesh News

सेवाधाम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत

Authentic News by Authentic News
February 26, 2026
in Madhya Pradesh News
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on WhatsappShare on Face book

Related posts

amit-shah-bhopal-visit-inaugurates-new-criminal-laws-exhibition-101-crore-gaushala-aid-ujjain-dairy-plant

अमित शाह ने भोपाल में न्याय संहिता प्रदर्शनी का किया उद्घाटन: गौशालाओं को ₹101 करोड़ का अनुदान, उज्जैन में ₹255 करोड़ का डेयरी प्लांट

October 3, 2026
मैहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार और मौके पर पहुंची पुलिस टीम की प्रतीकात्मक तस्वीर।

मैहर में भीषण सड़क हादसा: गया से पिंडदान कर लौट रहे दमोह के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

October 3, 2026

उज्जैन के अंबोदिया स्थित अंकित सेवाधाम आश्रम में 20 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 के बीच डेढ़ माह में 11 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में अधिकांश बच्चे बहु-दिव्यांग थे और 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के थे। सभी बच्चों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल उज्जैन लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को नोटिस जारी सेवाधाम आश्रम में बीते एक साल में कुल 17 बच्चों की मौत की जानकारी सामने आने के बाद बुधवार को हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया। कोर्ट ने मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास प्रमुख सचिव, आयुक्त, कलेक्टर उज्जैन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी और आश्रम अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। कोर्ट ने आश्रम की निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को निर्धारित की गई है। दिसंबर और जनवरी में लगातार हुई मौतें शासकीय चरक अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार दिसंबर 2025 में 8 बच्चों और जनवरी 2026 में अब तक 2 बच्चों की मौत दर्ज की गई है। सभी मामलों में पोस्टमॉर्टम कराया गया और पुलिस की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई। चरक भवन अस्पताल में कराया गया पोस्टमॉर्टम मृत सभी बच्चों का पोस्टमॉर्टम शासकीय चरक भवन अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में थाना भैरवगढ़ पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। अस्पताल के आरएमओ डॉ. चिन्मय चिंचोलेकर ने बताया कि बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। कुछ बच्चों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि कुछ की इलाज के दौरान मौत हुई। अधिकांश मौतों में एनीमिया बीमारी सामने आई है। आश्रम में 250 बच्चे, 50 से अधिक की हालत गंभीर अंकित सेवाधाम आश्रम में वर्तमान में करीब 250 निराश्रित और दिव्यांग बच्चे रह रहे हैं। आश्रम संचालक सुधीर भाई गोयल ने बताया कि इनमें से 50 से अधिक बच्चों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि आश्रम में आने वाले अधिकांश बच्चे पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित होते हैं। कई बच्चे ऐसे हैं जो चलने, उठने या स्वयं भोजन करने में सक्षम नहीं हैं। इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम से 86 बच्चों को किया गया था शिफ्ट करीब 1.5 साल पहले इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम में बच्चों की मौत और बीमारी के मामले के बाद प्रशासन ने आश्रम की मान्यता रद्द कर दी थी। इसके बाद वहां रह रहे 86 दिव्यांग बच्चों को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में शिफ्ट किया गया था। मृतकों में अधिकांश बच्चे उसी आश्रम से लाए गए थे। आश्रम संचालक ने बताया पहले से बीमार थे बच्चे आश्रम संचालक सुधीर भाई गोयल ने बताया कि जिन बच्चों की मौत हुई, वे पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। कई बच्चों को सांस लेने में परेशानी, खून की कमी और अन्य बीमारियां थीं। उन्होंने बताया कि आश्रम में आने वाले बच्चों का इलाज पहले से विभिन्न स्थानों पर चल रहा होता है और उनकी गंभीर स्थिति के कारण उन्हें आश्रम में रखा जाता है।

Previous Post

भोपाल के वल्लभ भवन-सतपुड़ा एवं विंध्याचल में हाजिरी पर सख्ती:CM के निर्देश पर शुरू हुई मॉनिटरिंग, जीएडी के अधिकारियों ने चेक किए उपस्थिति रजिस्टर

Next Post

विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड पर सख्ती:वीजा खत्म होते ही होगा निष्क्रिय

Next Post

विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड पर सख्ती:वीजा खत्म होते ही होगा निष्क्रिय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Chhattisgarh News
  • CRIME
  • Culture
  • Entertainment
  • International News
  • Jobs
  • Lifestyle
  • Madhya Pradesh News
  • National
  • News
  • Politics
  • Sports
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather

About Us

AuthenticNews एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो पूरे भारत से सत्य, तेज़ और प्रमाणित खबरें आप तक पहुँचाता है। राजनीति से मनोरंजन तक, हमारे साथ जुड़ें और सच्ची खबरों से जुड़ें।

Browse by Category

  • Business
  • Chhattisgarh News
  • CRIME
  • Culture
  • Entertainment
  • International News
  • Jobs
  • Lifestyle
  • Madhya Pradesh News
  • National
  • News
  • Politics
  • Sports
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather

2025 © authenticnews.com. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Madhya Pradesh
  • Chhattisgarh
  • Politics
  • CRIME
  • Weather
  • Jobs
  • Opinion

2025 © authenticnews.com. All Rights Reserved.