Thursday, September 3, 2026
Authentic News
  • Home
  • Madhya Pradesh News
  • Chhattisgarh News
  • राजनीति
    भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन और आरएसएस का पुतला दहन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।

    भोपाल में यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: राहुल गांधी पर FIR के विरोध में BJP कार्यालय के बाहर RSS का पुतला दहन

    प्रेस वार्ता के दौरान अपनी ही पार्टी के नेताओं पर साजिश का आरोप लगाते केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम।

    मुझे मोदी कैबिनेट से हटाने की साजिश’, जुएल ओराम का बड़ा आरोप

    स्मृति ईरानी और राहुल गांधी वंदे मातरम विवाद बयान अहिल्या वाणी।

    कांग्रेस मुख्यालय में पूरा ‘वंदे मातरम’ गाकर दिखाएं! स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर करारा हमला

    अभिनेता प्रकाश राज का वोटर लिस्ट में नाम कटने पर बयान और कर्नाटक में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया।

    जिस बेंगलुरु सीट से लड़ा था चुनाव, वहीं की वोटर लिस्ट से कटा नाम; प्रकाश राज ने तंज कसते हुए कहा- ‘गेम ऑन’

    भारत का उच्चतम न्यायालय (Supreme Court of India) और भोपाल के अपर लेक (भोज वेटलैंड) की प्रतीकात्मक तस्वीर।

    भोपाल भूमि उपयोग मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख! ‘भोपाल सिटीजन्स फोरम’ की हस्तक्षेप याचिका खारिज; कहा- “समानांतर सुनवाई से प्रक्रिया में होती है देरी”

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा और चुनाव आयोग के उप-चुनाव नतीजों का काउंटिंग सेंटर (प्रतीकात्मक)।

    क्या बीजेपी के गढ़ों में दरक रही है पकड़? उप-चुनावों में 2 सीटें गंवाई, 2 में सिमटी बढ़त; चुनावी रणनीतियों पर खड़े हुए सवाल

    मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर पीठ और मीनाक्षी नटराजन की प्रतीकात्मक तस्वीर।

    राज्यसभा चुनाव विवाद में MP हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन! मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर 3 बीजेपी राज्यसभा सांसदों और चुनाव आयोग को नोटिस जारी

    रांची में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षा धांधली के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते छात्र और सीएम हेमंत सोरेन की प्रतीकात्मक तस्वीर।

    रांची में 11वें दिन भी जारी रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन; CM हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- “उचित समय पर लेंगे फैसला, छात्रों को मिलेगा न्याय”

    कावेरी रैली में भाषण देते उदयनिधि स्टालिन और अभिनेता विजय व अभिनेत्री तृषा कृष्णन की प्रतीकात्मक फोटो।

    अभिनेत्री तृषा कृष्णन और विजय पर उदयनिधि स्टालिन की ‘द्विअर्थी’ टिप्पणी से उपजा विवाद; TVK और BJP ने बोला हमला, बताया “अश्लील व शर्मनाक”

  • CRIME
  • Weather
  • Jobs
  • Opinion
No Result
View All Result
Authentic News
No Result
View All Result
Home Madhya Pradesh News

सेवाधाम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत

Authentic News by Authentic News
February 26, 2026
in Madhya Pradesh News
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on WhatsappShare on Face book

Related posts

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नवनियुक्त 30वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे की फाइल फोटो।

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे MP हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जानिए उनका सफर

September 1, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की फाइल तस्वीर और राजनीतिक बयानबाजी का दृश्य।

गिली-गिली छू’ से गायब नहीं होंगे भागवत: विपक्ष के हमलों पर पलटवार, संघ की जड़ें बेहद गहरी

September 1, 2026

उज्जैन के अंबोदिया स्थित अंकित सेवाधाम आश्रम में 20 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 के बीच डेढ़ माह में 11 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में अधिकांश बच्चे बहु-दिव्यांग थे और 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के थे। सभी बच्चों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल उज्जैन लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को नोटिस जारी सेवाधाम आश्रम में बीते एक साल में कुल 17 बच्चों की मौत की जानकारी सामने आने के बाद बुधवार को हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया। कोर्ट ने मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास प्रमुख सचिव, आयुक्त, कलेक्टर उज्जैन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी और आश्रम अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। कोर्ट ने आश्रम की निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को निर्धारित की गई है। दिसंबर और जनवरी में लगातार हुई मौतें शासकीय चरक अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार दिसंबर 2025 में 8 बच्चों और जनवरी 2026 में अब तक 2 बच्चों की मौत दर्ज की गई है। सभी मामलों में पोस्टमॉर्टम कराया गया और पुलिस की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई। चरक भवन अस्पताल में कराया गया पोस्टमॉर्टम मृत सभी बच्चों का पोस्टमॉर्टम शासकीय चरक भवन अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में थाना भैरवगढ़ पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। अस्पताल के आरएमओ डॉ. चिन्मय चिंचोलेकर ने बताया कि बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। कुछ बच्चों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि कुछ की इलाज के दौरान मौत हुई। अधिकांश मौतों में एनीमिया बीमारी सामने आई है। आश्रम में 250 बच्चे, 50 से अधिक की हालत गंभीर अंकित सेवाधाम आश्रम में वर्तमान में करीब 250 निराश्रित और दिव्यांग बच्चे रह रहे हैं। आश्रम संचालक सुधीर भाई गोयल ने बताया कि इनमें से 50 से अधिक बच्चों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि आश्रम में आने वाले अधिकांश बच्चे पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित होते हैं। कई बच्चे ऐसे हैं जो चलने, उठने या स्वयं भोजन करने में सक्षम नहीं हैं। इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम से 86 बच्चों को किया गया था शिफ्ट करीब 1.5 साल पहले इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम में बच्चों की मौत और बीमारी के मामले के बाद प्रशासन ने आश्रम की मान्यता रद्द कर दी थी। इसके बाद वहां रह रहे 86 दिव्यांग बच्चों को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में शिफ्ट किया गया था। मृतकों में अधिकांश बच्चे उसी आश्रम से लाए गए थे। आश्रम संचालक ने बताया पहले से बीमार थे बच्चे आश्रम संचालक सुधीर भाई गोयल ने बताया कि जिन बच्चों की मौत हुई, वे पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। कई बच्चों को सांस लेने में परेशानी, खून की कमी और अन्य बीमारियां थीं। उन्होंने बताया कि आश्रम में आने वाले बच्चों का इलाज पहले से विभिन्न स्थानों पर चल रहा होता है और उनकी गंभीर स्थिति के कारण उन्हें आश्रम में रखा जाता है।

Previous Post

भोपाल के वल्लभ भवन-सतपुड़ा एवं विंध्याचल में हाजिरी पर सख्ती:CM के निर्देश पर शुरू हुई मॉनिटरिंग, जीएडी के अधिकारियों ने चेक किए उपस्थिति रजिस्टर

Next Post

विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड पर सख्ती:वीजा खत्म होते ही होगा निष्क्रिय

Next Post

विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड पर सख्ती:वीजा खत्म होते ही होगा निष्क्रिय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Chhattisgarh News
  • CRIME
  • Culture
  • Entertainment
  • International News
  • Jobs
  • Lifestyle
  • Madhya Pradesh News
  • National
  • News
  • Politics
  • Sports
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather

About Us

AuthenticNews एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो पूरे भारत से सत्य, तेज़ और प्रमाणित खबरें आप तक पहुँचाता है। राजनीति से मनोरंजन तक, हमारे साथ जुड़ें और सच्ची खबरों से जुड़ें।

Browse by Category

  • Business
  • Chhattisgarh News
  • CRIME
  • Culture
  • Entertainment
  • International News
  • Jobs
  • Lifestyle
  • Madhya Pradesh News
  • National
  • News
  • Politics
  • Sports
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather

2025 © authenticnews.com. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Madhya Pradesh
  • Chhattisgarh
  • Politics
  • CRIME
  • Weather
  • Jobs
  • Opinion

2025 © authenticnews.com. All Rights Reserved.