सोशल मीडिया पर आए दिन फूड डिलीवरी और कस्टमर से जुड़े कई दिलचस्प और भावुक करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसने ‘फ्री फूड’ और ‘जंक फूड’ को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। आमतौर पर माना जाता है कि मुफ्त में पिज्जा जैसी चीजें मिलने पर कोई भी खुश हो जाएगा, लेकिन एक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव (Delivery Executive) ने इसके बिल्कुल उलट ऐसा दोटूक जवाब दिया कि ऑफर देने वाला शख्स और पूरा इंटरनेट दंग (Stuns Internet) रह गया।
ऑर्डर कैंसिल होने पर कस्टमर ने देना चाहा था फ्री पिज्जा वायरल हो रही इस रील और वीडियो क्लिप के अनुसार, एक शख्स ने फूड डिलीवरी ऐप से एक महंगा लार्ज पिज्जा ऑर्डर किया था। लेकिन किसी तकनीकी खराबी या देरी के चलते उसने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया। जब डिलीवरी बॉय वह पिज्जा लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचा, तो नियम के मुताबिक वह ऑर्डर वापस नहीं जा सकता था। ऐसे में कस्टमर ने दरियादिली दिखाते हुए डिलीवरी एग्जीक्यूटिव से कहा, “भाई, यह पिज्जा अब कैंसिल हो चुका है, आप इसे रख लो और खुद खा लो।” कस्टमर को लगा था कि डिलीवरी बॉय खुश हो जाएगा, लेकिन आगे जो हुआ उसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी।
“पेट खराब नहीं करना…” – डिलीवरी बॉय के जवाब ने जीती वाहवाही मुफ्त पिज्जा का ऑफर सुनते ही डिलीवरी बॉय ने बिना किसी झिझक के मुस्कुराते हुए सीधे मना कर दिया और कहा, “अरे नहीं सर, आप ही खाओ ये कचरा! हमें अपनी सेहत प्यारी है, यह मैदा खाकर पेट खराब नहीं करना।” डिलीवरी बॉय का यह बेबाक और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाला जवाब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होते ही नेटिजन्स डिलीवरी बॉय के इस ‘ब्लंट रिस्पॉन्स’ (Blunt Response) के मुरीद हो गए हैं। कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि जो चीजें बड़ी-बड़ी कॉपोर्रेट कंपनियां और डायटीशियन महीनों में नहीं समझा पाते, वह इस डिलीवरी बॉय ने एक लाइन में समझा दी कि जंक फूड असल में सेहत के लिए ‘कचरा’ ही है।

















