मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को मध्यप्रदेश के उज्जैन, धार और बैतूल जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और दो जिलों में मेडिकल कॉलेजों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस यात्रा की शुरुआत उज्जैन से होगी, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से धार जिले के लिए रवाना होंगे। धार में मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के साथ पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे।
धार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल पहुंचेंगे। बैतूल के पुलिस ग्राउंड में भी वे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह दोनों मेडिकल कॉलेज संबंधित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम को स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे और इसके बाद निवास लौटेंगे। सरकार का मानना है कि नए मेडिकल कॉलेजों से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

















