नई दिल्ली, 6 मार्च 2026। देश के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,100 यानी करीब 1% गिरकर ₹1,64,100 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया।
यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जब सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि हाल ही में सोने की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंची थीं, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू कर दी, जिससे यह गिरावट आई।
चांदी भी इस गिरावट से अछूती नहीं रही। चांदी ₹600 फिसलकर ₹2,71,700 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुई।
वैश्विक बाजार की बात करें तो मध्य-पूर्व में ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतें लगातार दबाव में रही हालांकि भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की मजबूती और वैश्विक केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने-चांदी की दिशा तय करेंगी। निवेशकों को सलाह है कि खरीदारी से पहले बाजार का रुख ध्यान से परखें।
सोने-चांदी का ताजा भाव जानने के लिए विजिट करें: ibjarates.com
















