भोपाल। फरवरी के आखिरी दिन में ही गर्मी ने पूरे देश में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।
मध्यप्रदेश में आज भोपाल का अधिकतम तापमान 30°C के पार दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, लेकिन तापमान तेज़ी से बढ़ेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश का पारा 35°C तक पहुंच सकता है।
राजस्थान में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
होली पर मौसम का हाल: IMD ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मैदानी इलाकों में होली का मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है।
पहाड़ों पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों की सलाह है कि दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और पर्याप्त पानी पीते रहें।

















