अब बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाना भारी पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि घर से बिना हेलमेट निकलते ही चालान की कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया जाएगा।
ट्रैफिक विभाग के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले सवार के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों और रिहायशी इलाकों में भी अब नियमित चेकिंग की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे चालान से बचने के बजाय अपनी और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

















