उज्जैन। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर देश और समाज की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
भस्म आरती के बाद मीडिया से बात करते हुए धनखड़ ने कहा, “महाकाल की नगरी उज्जैन में आकर मन को असीम शांति मिली। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अतुलनीय है।”
उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट और मध्यप्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का इस स्तर का व्यवस्थित प्रबंधन वास्तव में प्रशंसनीय है। श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाएं और मंदिर परिसर का विकास देश के लिए एक आदर्श उदाहरण है।
पूर्व उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि देश में धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
इस दौरान मंदिर प्रशासन ने उनका पारंपरिक स्वागत किया।


















