नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने आरोपों से बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद AAP खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है जबकि विपक्षी दलों में खलबली मच गई है।
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दोनों नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं किए जा सके। जिसके आधार पर अदालत ने दोनों को आरोपमुक्त करने का आदेश सुनाया।
फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “सच्चाई की हमेशा जीत होती है, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था।” उन्होंने इसे जनता और लोकतंत्र की जीत बताया। वहीं मनीष सिसोदिया ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से विश्वास था कि न्याय जरूर मिलेगा।
AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोर्ट परिसर के बाहर जश्न मनाया और मिठाइयाँ बाँटीं। पार्टी ने इस फैसले को राजनीतिक षड्यंत्र की हार बताते हुए कहा कि विरोधियों ने इन्हें झूठे मामलों में फँसाने की कोशिश की थी।
वहीं विपक्षी दलों ने इस फैसले पर सतर्क प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए। इस मामले पर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।















